मुंबई: भांडुप-पश्चिम स्थित मराठा क्षत्रिय विद्यावर्धक मंडल के सभागृह में भांडुप के साहित्यकार शिक्षाविद् राजकुमार यादव के पिताजी स्मृतिशेष समाजसेवी रामलखन सदल की श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा में मुंबई, ठाणे, भिवंडी, विरार एवं उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से भी कई लोग उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से मुलुंड मुंबई से सुप्रसिद्ध समाजसेवी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. बाबूलाल सिंह प्रमुख थे।
श्रद्धांजलि सभा मेंभावी नगरसेवक डॉ सचिन सिंह, सेवानिवृत्त अधीक्षक बीरेंद्र पाठक, यदुवंशी समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत यादव,चिकित्सक डॉ विजय यादव, डॉ जंग बहादुर यादव, साई एज्यू. के ट्रस्टी त्रिबंक पानमंद सर, रविन्द्र शर्मा,राकेश मिश्रा, कदम-कदम के संपादक छोटेलाल शर्मा, विजय सोनवणे, विशाखा सोनवणे,सुनीता महाजन,श्री दत्त तेली, पूर्व मुख्य अध्यापक दयाशंकर पांडे, त्रिपुरारी दुबे,दीनानाथ यादव , समाजसेवी बृजेश यादव ,संतोष यादव, विनोद तिवारी, मंता जायसवार, पारसनाथ यादव, रामचेत यादव, आलोक मोरे, नितिन कुंभार, संतोष यादव, विष्णु मोरे, संदीप, संजय जाधव, पत्रकार महेंद्र मणी पांडे संतोष जैसवार,यादव समाज गौरव राजाराम यादव ,राज सिंह यादव, वीर बहादुर यादव विद्यार्थी, रामलाल यादव, प्रदीप यादव, सहित विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं लगभग एक हजार लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर स्मृति शेष रामलखन सदल यादव को श्रद्धांजालि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को दुख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सभा का सूत्र संचालन सामाजिक चिंतक शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने किया।श्रद्धांजलि सभा में राजकुमार यादव के साथ कृष्ण कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, राधेश्याम यादव, धर्मराज यादव, गजाधर यादव,रामदीन यादव, डॉ.शशीकांत यादव, शिवबहादुर यादव,जगदीश यादव, सूरज यादव, अखिलेश यादव, वासुदेव यादव सहित यादव परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
