-मोहम्मद यूनुस ने फिर दिखाया अपना ‘असली चेहरा’…मोदी के विदेश मंत्रालय की चुप्पी पर उठे सवाल
एजेंसी / ढाका
बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी आर्मी के सीनियर अफसर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा की यात्रा विवादों से घिर गई है। ढाका में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से उनकी शनिवार देर रात मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान यूनुस की ओर से एक नक्शा जनरल मिर्जा को भेंट किया गया। इस नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश में दिखाया गया है। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यूनुस ने रविवार को पाकिस्तानी जनरल मिर्जा के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसमें देखा जा सकता है कि यूनुस ‘आर्ट ऑफ ट्रायम्फ’ नाम की किताब मिर्जा को भेंट कर रहे हैं। इस किताब के कवर पर बांग्लादेश का जो नक्शा छापा गया है, वो सच से परे है। इस नक्शे में भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इस नक्शे को कट्टरपंथी इस्लामी समूह ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ के तौर पर पेश करते हैं, जिसे गंभीरता का परिचय न देते हुए यूनुस ने भी उठा लिया है।
यूनुस की नक्शा राजनीति
यूनुस के करीबी सहयोगी नाहिद इस्लाम ने बीते साल पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाते हुए नक्शा साझा करके ग्रेटर बांग्लादेश का विचार पेश किया था। इससे पता चलता है कि यह विचार लगातार यूनुस की सरकार के लोगों में है। हालांकि, आलोचना के बाद यूनुस ने इस पर चुप्प्पी साध ली थी।
