सामना संवाददाता / मुंबई
बोरीवली के काजूपाड़ा स्थित लक्ष्मी निवास चॉल के निकट एक नाले में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चा नाले में बुरी तरह तड़प रहा था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। रविवार रात ९:३० बजे राह चलते एक शख्स की नजर शिशु पर पड़ी तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शिशु को नाले से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है क्योंकि नाले का गंदा पानी बच्चे के पेट में जाने से उसे इन्फेक्शन हो गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को किसने और क्यों लावारिस हालत में फेंका, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। खैर, इलाके में लगे सीसीटीवी वैâमरे के फुटेज को खंगालते हुए पुलिस बच्चे के माता-पिता का पता लगा रही है।
