मुख्यपृष्ठनए समाचारराजधानी लाइव : प्रधानमंत्री के लिए बनाई ‘नकली यमुना'

राजधानी लाइव : प्रधानमंत्री के लिए बनाई ‘नकली यमुना’

डॉ. रमेश ठाकुर

ड्रामेबाजी में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं। उनके नेता ऐसे कारनामे करते हैं जिसका जनता अंदाजा तक नहीं लगा सकती। छठ त्योहार को लेकर दिल्ली में धूम है। २२ किलो मीटर राजधानी के भीतर बहने वाली यमुना में छठ व्रतियों के लिए सरकार द्वारा कई घाट बनाए गए, लेकिन एक अनोखा घाट भी बनाया गया, जो चर्चाओं में है। वह घाट स्पेशल प्रधानमंत्री के लिए दिल्ली सरकार ने बनवाया है। उस घाट का पानी भी अलग है, एकदम साफ-सुथरा और पीने योग्य। वह घाट वजीराबाद में यमुना तट से सटकर तैयार किया गया है। उसमें पानी नल का नहीं, बल्कि मिनरल वाटर छोड़ा गया है, ताकि प्रधानमंत्री उसमें घुस सकें और उसका इस्तेमाल कर सकें। पर, ‘आम आदमी पार्टी’ ने इसको लेकर हंगामा काटा हुआ है। पार्टी कह रही कि पूरी भाजपा प्रâॉड है। उनके नेताओं ने प्रâॉडगीरी की सभी हदें पार की दीं। असली यमुना के रहते नकली यमुना बना डाली। पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, प्रधानमंत्री को गंदी-मैली यमुना में घुसना चाहिए और उसका पानी पीकर दिल्ली की जनता को दिखाना चाहिए।
चुनाव बिहार में, गहमागहमी दिल्ली में
बिहार चुनाव की धूम दिल्ली में ज्यादा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के कार्यालयों में नेताओं का जमघट लगा है। जिन उम्मीदवारों को टिकट मिला है, वह अपनी-अपनी विधानसभाओं में पार्टी के नामचीन नेताओं की रैलियां कराने की जुगत भिड़ा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार ज्यादातर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अपने क्षेत्रों में बुलाना चाहते हैं। इसके लिए वह कार्यालय में डेरा डाले हुए हैं। ऐसा ही कुछ हाल कांग्रेस कार्यालय में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेसी उम्मीदवारों की पहली पसंद प्रियंका गांधी हैं तो दूसरी पसंद राहुल गांधी हैं। इंडिया गठबंधन के साक्षा उम्मीदवार भी प्रियंका-राहुल की डिमांड कर रहे हैं।
रील बनाते यमुना में गिरा भाजपा एमएलए
यमुना नदी में बीजेपी विधायक रवि नेगी के फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वह यमुना किनारे रील बना रहे थे। तभी उनका एक पैर फिसल गया और वो सीधे यमुना नदी में जा गिरे। गिरने के बाद वह डुबकी लगाने का बहाना करने लगे। वीडियो में नेगी यमुना घाट के किनारे घुटने के बल बैठे नजर आ रहे हैं। वो अपने दोनों हाथों में अलग-अलग पानी की दो बोतल दिखा रहे हैं। रवि नेगी इस दौरान विपक्ष को कहते हैं कि अगर हिम्मत है तो यहां आकर पानी पी लो। लोगों को बेवकूफ बनाते हो। इतना बोलते हुए रवि नेगी जैसे ही खड़े होते हैं, उनका पैर अचानक फिसल जाता है और वो सीधे यमुना में गिर जाते हैं। इस दौरान एक आदमी पीछे से उनको पकड़ने की कोशिश करता भी नजर आता है। हालांकि, बाद में रवि नेगी कहते नजर आते हैं कि यह बहुत सुंदर डुबकी है!

अन्य समाचार