मुख्यपृष्ठनए समाचारनकली सनातनी सरकार... ‘छठ पर भाजपा सरकार ने खोल दिए शराब के...

नकली सनातनी सरकार… ‘छठ पर भाजपा सरकार ने खोल दिए शराब के सारे ठेके!’

-‘आप’ ने बताया आस्था का अपमान

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अक्ष्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली और केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए ‘नकली सनातनी सरकार’ होने का आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा, ‘छठ महापर्व पर भाजपा की सरकार ने खोल दिए सारे शराब के ठेके।’ आप नेता ने इसे पूर्वांचली लोगों की आस्था का अपमान बताते हुए असली सनातन का अपमान करार दिया है।
आप नेता ने अपने ‘एक्स’ हेंडल पर शराब की दुकानों का वीडियो शेयर करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किए। सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘आज पूर्वांचली लोगों का बड़ा महापर्व छठ है। इस दिन दिल्ली में शराब की दुकानें खुली हुई हैं। दिल्ली सरकार की सनातनी सरकार की शराब की दुकान छठ के दिन खुली हुई हैं और सेल चालू है।’ सौरभ भारद्वाज ने बताया, ‘शराब की दुकानें खुली हैं, लेकिन लोग नहीं हैं। लोग इसलिए नहीं हैं, क्योंकि लोगों को मालूम था कि दिल्ली में छठ के दिन शराब की दुकानें बंद होती हैं।’
सौरभ ने कहा, ‘पिछले कई सालों से पूर्वांचली विधायकों के कहने पर शराब की दुकानें छठ के दिन बंद रहा करती थीं, लेकिन आज ऊपर केंद्र में और दिल्ली में भाजपा की सरकार है, एलजी भी भाजपा के हैं। ऐसे में सनातन के नाम पर वोट मांगने वाली सरकार, गाली देने वाली सरकार आज शराब के ठेके खोलकर बैठी हुई है।

अन्य समाचार