-बेटियों को पीटा, कपड़े फाड़े
मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ है। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में आरोपी ने एक युवक को गाड़ी से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्य आरोपी महेंद्र नागर बीजेपी का नेता है। आरोप है कि वह छोटे किसानों को डरा-धमकाकर जमीन पर कब्जा कर लेता है। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र नागर समेत उसके परिवार की तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। साथ ही १४ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
६ बीघा जमीन को लेकर है विवाद
बता दें कि फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेशपुरा गांव में रामस्वरूप का पचलावड़ा राजस्थान निवासी कन्हैया लाल नागर के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते १० से १५ आरोपियों ने रामस्वरूप और उसकी पत्नी और बेटियों पर फरसा, गंडासी सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने रामस्वरूप पर थार गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसके दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए। जैसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद छह बीघे जमीन को लेकर है।
