उल्हासनगर की सड़कों पर जहां आज भी हर तरफ गड्ढे दिखाई देते हैं, वहीं प्रशासन का ध्यान सड़क के साथ ही सड़क किनारे बने गटर के चेंबर्स पर बिल्कुल भी नहीं है। सड़क किनारे बने गटर के चेंबर्स के खुले होने के साथ ही पादचारी रास्तों की स्थिति घटिया होने के कारण लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। उल्हासनगर में शहाड से चोपड़ा कोर्ट से मनपा मुख्यालय के बीच, खेमानी रोड से जिरा चौक, फारवर लाइन से नेहरू चौक सिंधू यूथ सर्कल तक तमाम सड़कों पर बने गटर्स के ढक्कन टूटे हुए हैं और जरा सी भी असावधानी पर दुर्घटना हो सकती है। मनपा के सार्वजनिक बांधकाम द्वारा इनकी अनदेखी के कारण लोग बेहद परेशान हैं। अत: संबंधित अधिकारियों से मेरी गुजारिश है कि वो इन खुले और टूटे हुए चेंबर्स को ठीक करवाएं, ताकि लोग सुरक्षित रूप से फुटपाथों पर चल सकें।
– वैभव दुबे, उल्हासनगर
