सामना संवाददाता / मुंबई
सूर्योपासना के लोकपर्व छठ पूजा २०२५ के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय कमला शंभुनाथ सिंह के नेतृत्व में पवई लेक पंचकुटी के सामने सोमवार, २७ अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और मंगलवार २८ अक्टूबर को उषा अर्घ्य के अवसर पर छठव्रतियों की सेवा हेतु सेवा मंच स्थापित किया गया। स्वर्गीय बाबू आर. एन. सिंह की प्रतिमा को नमन कर पुष्प अर्पण कर भक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संजय सिंह ने सभी भक्तों को सुविधा का लाभ उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। संतोष आर एन सिंह (अध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ) ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। अन्य विशेष अतिथि अमरजीत सिंह, जितेंद्र सोनवणे (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पवई), विनोद मिश्रा, भारत सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय, पूनम दलाल, ध्रुवनारायण पांडे, बिपिन सिंह, रूपेश पांडे, गीता संजय सिंह, किरण अमरजीत सिंह, नीतू संतोष सिंह, अंकिता सिंह, रिया सिंह, प्रिया सिंह, शिवानी सिंह, कंचन सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, आशीष तिवारी, प्रदीप वर्मा भी उपस्थित रहे।
