•बोले गांधी- २७०००गन्ना किसान होंगे लाभान्वित
विक्रम सिंह/सुल्तानपुर
यूपी में नए पेराई सत्र के दौरान गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य में तीस रुपए की बढ़ोत्तरी पर सुल्तानपुर-अमेठी के किसानों ने खुशी जाहिर की है। दोनों जिलों के गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह गांधी ने दावा किया है कि सरकार के इस फैसले से अवध के सुल्तानपुर व अमेठी जिलों के २७००० गन्ना किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जिसके बाद किसानों को सामान्य प्रजाति का मूल्य ३६० से ३९० रुपये एवं अगैती गन्ने की कीमत ३७० से ४०० रूपये हो जाएगा। सरकार के इस कदम का भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, डॉ एमपी सिंह,संतबख्श सिंह चुन्नू,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, सीताराम वर्मा,राजेश गौतम, राजप्रसाद उपाध्याय,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह, डा. आरए वर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, डा. सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, करुणाशंकर द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी,अजय सिंह लीडर, पूर्व जिला महामंत्री कृपाशंकर मिश्र, समिति डायरेक्टर काली सहाय पाठक,केशव प्रसाद सिंह,अजय सिंह, दिलवंत सिंह, रमेश सिंह, ओंकार तिवारी समेत गन्ना किसानों अरविन्द सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह,पवन पाठक, इंद्रराम सिंह, विजय पाठक आदि ने स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। गन्ना विकास समिति अध्यक्ष गांधी सिंह व मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि सरकार के ताजा निर्णय से उत्तर प्रदेश के ४६ लाख गन्ना किसानों को तीन हजार करोड़ की अतिरिक्त आय होगी।
