अमिताभ श्रीवास्तव
जी हां, सही सुना आपने। विराट कोहली के होटल में जानवरों की डिश भी मिलती है। पालतू जानवरों के लिए भी कोहली के ‘वन८ कम्यून’ नाम के इस रेस्टोरेंट में मेन्यू है। जुहू के प्रतिष्ठित बंगले गौरी कुंज में स्थित कोहली का यह रेस्टोरेंट कभी महान गायक किशोर कुमार का घर हुआ करता था, जो आज भी किशोर कुमार की याद ताजा कराता है। खुद कोहली ने इस स्थान को किशोर कुमार की याद बनी रहे, ऐसा डेवलप करवाया है। मुंबई में अब यह भी एक फेमस रेस्टोरेंट की गिनती में आने लगा है। हालांकि, मध्यमवर्गीय लोगों के लिए यह महंगा हो सकता है, मगर किंग के इस होटल में आना प्रतिष्ठा मानी जा रही है। रेस्टोरेंट के मेन्यू में पौधों से बने व्यंजनों से लेकर मांस और समुद्री भोजन तक, कई तरह के विकल्प शामिल हैं। ‘विराट के पसंदीदा’ नाम का एक सेक्शन भी है, जिसमें टोफू स्टेक, ट्रफल ऑयल के साथ मशरूम पकौड़े और एक सुपरफूड सलाद जैसे व्यंजन शामिल हैं, जो कोहली की हालिया शाकाहारी जीवनशैली को दर्शाते हैं। बताया जाता है कि ऐसे व्यंजनों की कीमतें थोड़ी अधिक हैं। उबले हुए चावल यहां लगभग ३१८ रुपए, प्रâाइड चावल ३४८ रुपए और तंदूरी रोटी या बेबी नान ११८ रुपए के लगभग मिलती है। इसके साथ ही मस्करपोन चीजकेक ७४८ रुपए में हैं। खास बात यह बताई जाती है कि पालतू जानवरों के लिए भी यहां भोजन उपलब्ध है, जिसकी कीमत ५०० रुपए से लेकर ९०० रुपए के बीच है।
सिनर को मिल गई लैला
आखिरकार, टेनिस के नंबर वन खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अपनी मुहब्बत की पुष्टि कर दी। इससे साफ जाहिर हो गया कि ये कोई ट्राईएंगल लव नहीं है क्योंकि इसके पहले अल्कराज, सिनर और लैला के इर्द-गिर्द इश्कबाजी की खबरें थीं। जैनिक सिनर ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है और लैला उनकी हैं। मॉडल लैला इसके पहले फार्मूला वन रेस के बादशाह माइकल शुमाकर के पुत्र मिक शुमाकर के साथ संबंध में थीं तो ऐसे ही संबंध सिनर के भी रहे थे। अपने-अपने साथियों से ब्रेकअप के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। विश्व नंबर एक ने सप्ताहांत में वियना ओपन में अपना २२वां खिताब जीता और उन्होंने अपने विजय भाषण में समर्थन के लिए अपनी प्रेमिका को धन्यवाद दिया। २४ वर्षीय सिनर ने फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को ३-६, ६-३, ७-५ से हराया। लैला भी इस मैच में मौजूद थीं। सिनर ने जीत के बाद लैला की सराहना करते हुए कहा, ‘समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ उन्होंने अप्रैल में अलगाव से पहले लगभग तीन साल तक डेट किया। मिस यूनिवर्स फाइनलिस्ट को परिवार के ‘आंतरिक सर्कल’ में लाया गया था और मिक की एकमात्र प्रेमिका थीं, जिसने अपने एफ-१ किंवदंती पिता से मुलाकात की थी। सिनर ने पहले मई में खुलासा किया था कि वो डेटिंग नहीं कर रहे थे, लेकिन बाद में उनका नाम मॉडल ब्रूक्स नाडर से जोड़ा गया। अफवाहें घूमती रहीं ब्रूक्स यूएस ओपन में सिनर और उनके प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अल्काराज के बीच एक प्रेम त्रिकोण के केंद्र में थे। अब सब कुछ साफ हो गया है।
