उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के २ गांवों कंदाड़ और इद्रौली ने पैâसला किया है कि शादी-समारोहों में महिलाएं सोने के केवल ३ आभूषण ही पहनेंगी व उल्लंघनकर्ताओं पर ५०,००० रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। स्थानीय महिलाएं अब शादी-समारोहों में केवल आवश्यक गहने जैसे बाली/नथ/मंगलसूत्र ही पहन सकेंगी। स्थानीय महिलाओं ने फैसले का स्वागत कर इसे समाज में समानता-सादगी का संदेश बताया है।
गांव के लोगों ने यह निर्णय सामूहिक बैठक के बाद लिया है। उनका कहना है कि इस नियम का उद्देश्य समाज में सादगी और समानता को बढ़ावा देना है। ग्रामीणों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में शादी-ब्याह के अवसरों पर गहनों का दिखावा बढ़ गया था। जिससे सामाजिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक असमानता की भावना पैâल रही थी। कई परिवारों पर शादी के खर्चों का बोझ भी बढ़ने लगा था। इसी समस्या को देखते हुए दोनों गांवों ने मिलकर यह सख्त लेकिन सार्थक कदम उठाया है।
