अनिल मिश्र/ पटना
बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में महती चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के महानायक , कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, आमजनों कि आवाज राहुल गांधी ने बिहार के ऐतिहासिक-गौरवशाली अतीत एवं बिहार की मिट्टी एवं बिहारियों की प्रसंसा करते हुए कहा कि बिहार से ही देश – विदेश में शिक्षा एवं कई धर्मों का उदय हुआ है, यहां के लोगों की राजनीतिक समझदारी सबसे ज्यादा है, नालंदा विश्वविद्यालय से जापान, सहित सैकड़ों देशों में यहां से ही अपने धार्मिक गुरुओं, स्थानों में प्रचारित प्रसारित होती है। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनावी मंच पर यह घोषणा करना की मैं झूठ नहीं बोलता मैं बिहार में पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, सवर्ण सभी की सहभागिता वाली सरकार हेतु आप बिहार की देवतुल्य जनमानस से वोट करने की अपील करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील किया।
राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर घोषणा के अनुरूप सभी कार्य पूरे होने तथा एक देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय विश्विद्यालय खोल कर बिहार के पुराने नालंदा विश्वविद्यालय की अतीत के तर्ज़ पर विकसित किया जाएगा।आज इंडिया गठबंधन की पहली चट्टानी सभा को राज़द के सर्वमान्य नेता, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष, इंडिया गठबंधन के बिहार प्रदेश के संयोजक, मुख्यमंत्री के पद हेतु सर्वे में सबसे आगे एवं इंडिया गठबंधन के प्रोजेक्टेट मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महती सभा में आए आपार जनसमुदाय का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस चुनाव में 20 वर्षों की नीतीश सरकार को उखाड़ कर विकसित बिहार, सबसे आगे बिहार के नारों को बुलंद करते हुए रोजगार, विकास की रफ्तार को तेज वाली सरकार सरकार लाए मैं आपके अदालत में तेजस्वी प्रण की सभी घोषणाओं को पुरा करेंगे। इंडिया गठबंधन की चुनावी सभाओं को माले राजाराम प्रसाद, वी आई पी के मुकेश साहनी, वीआईपी के आई पी गुप्ता आदि सहित की एकजुटता एवं भाषण से बिहार से मतदाताओं के घर- घर, जन- जन में खूब चर्चा है तथा लोगों ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है।
