अनिल मिश्रा/उल्हासनगर
श्रीराम की महिमा अपार है l श्रीराम का नाम लेने से बड़े-बड़े संकट कट जाते हैंl इतना ही नहीं राम के नाम में इतनी शक्ति है कि पत्थर पानी में डुबने की बजाय तैरने लागता है l श्रीराम के नाम में मुक्ति का रस है l यही कारण है कि काठिया वाले बाबा ने 121 बार अखंड श्रीराम चरित्र मानस पाठ का निरंतर शुरू रखने का संकल्प लिए l यह पाठ उल्हासनगर एक स्थित तिलक नगर परिसर में स्थित दुःख भंजन वीर हनुमान मंदिर पर विगत 9 अगस्त 2025 से शुरू हैl 10 दिसंबर को मंदिर निर्माण के दिन पर समापन होगाl
बताया गया कि इस पाठ को सफल बनाने में सैकडो भक्त लगे हैं l जिसमे दामोदर शर्मा, जोशी, डाॅक्टर आर. के. राय, ओमकार तिवारी उर्फ लहरी, मनोज पांडेय शंभू तिवारी जैसे लोगों की प्रमुख भूमिका है l
