महिमा चौधरी जो अपने दौर की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, हाल ही में एक वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं। ५२ वर्ष की उम्र में महिमा का दुल्हन के लिबास में वीडियो वायरल हो गया, जिससे पैंâस को लगा कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। वीडियो में उनके साथ एक्टर संजय मिश्रा भी दूल्हे के रूप में नजर आए। हालांकि, सच्चाई यह है कि यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के प्रमोशन का हिस्सा है। फिल्म में महिमा और संजय मुख्य किरदार निभा रहे हैं। प्रमोशनल इवेंट के दौरान दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज दिए और मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘यहां सामूहिक विवाह हो रहा है।’ हाल ही में महिमा ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी शेयर किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
