‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं मनपा एम पूर्व वॉर्ड कार्यालय के अधिकारियों का ध्यान शिवाजी नगर के रोड क्र. ३ की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जहां पर सड़क के दोनों किनारों पर गैर कानूनी कब्जे के कारण वहां से गुजरनेवाली गाड़ियों के साथ ही सामान्य राहगीरों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह रोड न केवल काफी छोटा है, बल्कि इस पर रिक्शा स्टैंड और गैर कानूनी पार्विंâग की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ यहां मौजूद होटल मालिकों ने भी सड़क के दोनों किनारों पर कब्जा जमा रखा है, जिसके कारण वाहन चालकों को बेहद परेशानी होती है। एक साथ दो वाहन अगर आमने-सामने आ जाते हैं तो रास्ता जाम हो जाता है। इसके अलावा कपड़ों के शोरूम वालों ने न केवल गटर पर कब्जा जमा रखा है, बल्कि दुकान के आगे की जगह को किराये पर दे रखा है। अत: संबंधित अधिकारियों से मेरी विनम्र विनती है कि लोगों की इन परेशानियों को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाए।
-यासीन शेख, शिवाजी नगर
