मुख्यपृष्ठखेल‘धीरे-धीरे पहले से बेहतर...’

‘धीरे-धीरे पहले से बेहतर…’

भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लग गई थी। यह चोट उन्हें एलेक्स ़वैâरी का वैâच पकड़ते समय लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब चोट लगने के पांच दिन बाद, अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने पोस्ट में बताया कि वे फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं और धीरे-धीरे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। अय्यर ने पैंâस और शुभचिंतकों द्वारा भेजे गए प्यार और आशीर्वाद के लिए भी आभार जताया और कहा कि यह उनके लिए बहुत मायने रखता है। इसके साथ ही, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से साझा कर रहा है। अय्यर का यह संदेश उनके पैंâस के लिए राहत और उत्साह का स्रोत बन गया है।

अन्य समाचार