मुख्यपृष्ठनए समाचारचुनाव आयोग की नाक के नीचे वोट के लिए रिश्वत का खेल!

चुनाव आयोग की नाक के नीचे वोट के लिए रिश्वत का खेल!

-योजना की आड़ में १० लाख महिलाओं को नीतीश सरकार ने दिए पैसे

-इलेक्शन कमीशन पर भड़के तेजस्वी यादव

सामना संवाददाता / पटना

`वोट के लिए नोट का खेल’ के मामले तो कई बार सुनने को मिले हैं। लेकिन इस बार वोट के लिए रिश्वत की खेल खेला जा रहा है और वह भी चुनाव आयोग की नाक के नीचे। यह आरोप महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लगाया है। और इसी के साथ ही चुनाव आयोग की नैतिकता पर एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप देखिए चुनाव आयोग की नैतिकता कहां गई? चुनाव के बीच भी १० लाख महिलाओं को पैसा दिया जा रहा है। एनडीए की ‘मुख्यमंत्री उन्नति बेटी योजना’ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि २४ तारीख को भी दिया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। तो अब चुनाव आयोग की नैतिकता कहां गई? आखिर २० सालों में इन्होंने पैसा नहीं दिया, चुनाव के बीच में देना ऐसी कौन-सी अति आवश्यकता थी? चुनाव के बाद भी तो ये पैसे दिए जा सकते थे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि ये पूरी तरह से रिश्वत के तौर पर दिया जा रहा है। चुनाव आयोग की नैतिकता खत्म हो चुकी है। तेजस्वी ने कहा कि पूरा देश इस चीज को देख रहा है कि किस तरह से चुनाव के बीच रिश्वत दी जा रही है। अभी तो ये उधार की तरह दिया जा रहा है, फिर ये बहनों-माताओं से छीनने का काम करेंगे। क्योंकि ये कर्ज है और सूत-समेत वापस ले लेंगे।
`भाजपा नहीं कर सकती बिहार का भला’
अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो बिहार का पीछे जाना सुनिश्चित है। इन्हें बिहार का भला करना होता तो १२ साल से डबल इंजिन सरकार है और २० साल से यहां शासन में है।

अन्य समाचार