मुख्यपृष्ठनए समाचारमंत्री गिरीश महाजन भी जमीन घोटाले में फंसे!

मंत्री गिरीश महाजन भी जमीन घोटाले में फंसे!

-हजारों करोड़ की जमीन लूटने का आरोप

-पूर्व सांसद उन्मेष पाटील ने की सीएम को

-पत्र लिखकर जांच की मांग

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार की जमीन खरीद का मामला चर्चा में है। आरोप है कि कोरेगांव पार्क स्थित १,८०० करोड़ रुपए की जमीन केवल ३०० करोड़ रुपए में खरीदी गई। आश्चर्य तो यह है कि इसके लिए स्टांप ड्यूटी मात्र ५०० रुपए भरी गई है। इस बीच अब खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले मंत्री गिरीश महाजन ने भी हजारों करोड़ रुपयों का जमीन घोटाला किया है। इस मुद्दे पर शिवसेना के पूर्व सांसद उन्मेष पाटील ने भाजपा नेता और मंत्री गिरीश महाजन तथा विधायक मंगेश चव्हाण के भ्रष्टाचार और जमीन गबन के मामले उजागर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस बारे में उन्मेष पाटील ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्थ पवार द्वारा किया गया जमीन सौदा तो सिर्फ एक नमूना है। असली जमीन चोर तो गिरीश महाजन और मंगेश चव्हाण हैं। उन्होंने कहा कि भाईचंद हीराचंद रायसोनी पतसंस्था और अन्य माध्यमों के जरिए जमीन लूटने वाले गिरीश महाजन हैं। चालीसगांव में खनिज भूमि के गबन को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शिकायत करते हुए इस मामले की जांच कराने की मांग भी की है। उन्होंने आगे सवाल उठाया कि गिरीश महाजन ११वीं–१२वीं में फेल व्यक्ति हैं। वे हजारों करोड़ रुपयों के मालिक वैâसे बन गए? उन्होंने कहा कि महाजन ने यह पैसा मेहनत से कमाया है या जनता को लूटकर, इसकी जांच होनी चाहिए। हजारों करोड़ की जमीनें इन लोगों ने कौड़ियों के दाम ले ली हैं।
निकालेंगे ‘लूट यात्रा’
उन्मेष पाटील ने विधायक मंगेश चव्हाण पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चालीसगांव के एमआईडीसी क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपयों के खनिज वाली भूमि की चोरी मंगेश चव्हाण के द्वारा की जा रही है। पाटील ने आरोप लगाया कि मंगेश चव्हाण के माध्यम से चालीसगांव की लूट जारी है और इस पूरे घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए वे ‘लूट यात्रा’ निकालने वाले हैं।

अन्य समाचार