मुख्यपृष्ठग्लैमर‘विजय से करूंगी शादी’

‘विजय से करूंगी शादी’

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना इन दिनों अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विजय की टीम ने पुष्टि की है कि दोनों की सगाई हो चुकी है और वे फरवरी २०२६ में शादी करने वाले हैं। हाल ही में फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन के दौरान रश्मिका से जब पूछा गया कि वे किससे शादी करेंगी, तो उन्होंने खुलकर कहा, ‘मैं विजय से शादी करूंगी।’ इस जवाब से फैंस में उत्साह फैल गया। रश्मिका ने मजाक में बताया कि पहले वह नारुटो से शादी करना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें एनिमे बहुत पसंद है, लेकिन अब उन्होंने विजय को अपना जीवनसाथी मान लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अक्टूबर में परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी और शादी उदयपुर में एक निजी समारोह में होगी।

अन्य समाचार