मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा को रोकने के लिए मविआ-बविआ साथ आएं!...कांग्रेस नेता विजय पाटील के...

भाजपा को रोकने के लिए मविआ-बविआ साथ आएं!…कांग्रेस नेता विजय पाटील के आग्रह से संयुक्त बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न

राधेश्याम सिंह / वसई
वसई-विरार क्षेत्र और पालघर जिले में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए मविआ और बविआ को एक साथ आना होगा। भाजपा जैसे जातिवादी समूह संविधान और सर्वधर्म सद्भाव के लिए खतरा हैं। ऐसे में समय की गति को समझते हुए मविआ और बविआ दोनों को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक साथ आना होगा, ऐसा कांग्रेस के पूर्व राज्य महासचिव विजय पाटील ने कहा।
बता दें कि आगामी स्थानीय चुनावों पर चर्चा के लिए वसई-पूर्व के चिंचोटी स्थित गिरनार धाम में आयोजित एक संयुक्त बैठक में कांग्रेस नेता विजय पाटील ने कहा कि अगर मविआ और बविआ अपने मतभेदों को भुलाकर कम से कम एक साझा कार्यक्रम के साथ चुनावों का सामना करते हैं, तो जीत उनकी होगी। समाज को बहुजन विकास आघाड़ी के अध्यक्ष लोकनेता, पूर्व सांसद हितेंद्र ठाकुर की विकासोन्मुखी राजनीति की आवश्यकता है। इस दौरान बविआ नेता व पूर्व सांसद बलिराम जाधव ने कहा कि विकसित भारत के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने और विकसित महाराष्ट्र के लिए उद्धव ठाकरे को फिर से मुख्यमंत्री बनने की जरूरत है। पूर्व विधायक राजेश पाटील ने कहा कि चूंकि महाविकास आघाड़ी और बहुजन विकास आघाड़ी दोनों समूहों की राजनीतिक विचारधारा धर्मनिरपेक्ष और परस्पर पूरक है इसलिए उनका एक साथ आना काफी स्वाभाविक है। कांग्रेस पालघर जिलाध्यक्ष प्रफुल पाटील ने कहा कि यदि मविआ और बाविआ एकजुट होते हैं तो जिले में जातिवादी और धार्मिक कट्टरपंथी ताकतों को रोका जा सकता है। उन्होंने मविआ और बविआ को एक साथ लाने में वसई तालुका ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राम पाटील की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

अन्य समाचार

12वीं फेल