मुख्यपृष्ठनए समाचारनाकाम गृहमंत्री तुरंत दें इस्तीफा! ....दिल्ली ब्लास्ट के बाद चौतरफा उठी अमित...

नाकाम गृहमंत्री तुरंत दें इस्तीफा! ….दिल्ली ब्लास्ट के बाद चौतरफा उठी अमित शाह के इस्तीफे की मांग

प्रियांक खड़गे ने मोदी सरकार को जमकर घेरा
दिल्ली में सोमवार शाम को हुए आतंकी हमले ने देश की राजधानी को दहला दिया। इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। जहां एक ओर दिल्ली में हुए आतंकी हमले की जांच जारी है, तो दूसरी ओर इस मामले में राजनीति भी तेज होते नजर आ रही है। दरअसल, कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खडगे ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता प्रियांक खडगे ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद इंटेलिजेंस फेलियर का आरोप लगाते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। प्रियांक खड़गे की अलावा विपक्ष ने भी उनके इस्तीफे की मांग की है।
बंगलुुरु में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियांक खडगे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने देशभर में हुई कई आतंकी घटनाओं की ओर इशारा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। प्रियांक खड़गे ने कहा कि देश में इतनी आतंकी घटनाएं हुईं बावजूद इसके पीएम मोदी ने अमित शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। खडगे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमित शाह आजाद भारत के सबसे नाकाबिल गृहमंत्री हैं। देश में और कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी।

दिल्ली में हुए ब्लास्ट में १३ लोगों की मौत
उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम दिल्ली में हुए आतंकी हमले में १३ लोगों की जान गई है। इस घटना में २० से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को दिल्ली में लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में धमाका हुआ और इस धमाके में कई गाड़ियां जल गईं।

अन्य समाचार

12वीं फेल