मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी का निधन, पार्टी में शोक

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी का निधन, पार्टी में शोक

राजेश सरकार
प्रयागराज। यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी का गुरुवार सुबह सात बजे लखनऊ के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 68 साल के थे और ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। वे लम्बे समय तक प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी सदस्य रहें हैं। गुरुवार को जावेद उर्फी के पार्थिव शरीर को अटाला स्थित आवास पर देर शाम रखा गया। जहां सुबह से ही अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों को तांता लगा रहा। शाम के सात बजे पार्थिव शरीर को करेली स्थित काला डांडा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाख किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में उनके बेटे फज़ल के साथ सभी दल के नेता, कारोबारी एवं रिश्तेदार मौजूद रहे। पूर्व प्रवक्ता जावेद उर्फी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके निधन की जानकारी मिलने पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जावेद उर्फी के बेटे से फोन पर वार्ता कर पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में शोक सभा हुई। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनको शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, मानस शुक्ला, नसीम सिद्दीकी, तलत अजीम, विजय मिश्रा, मोहम्मद हसीन, दीपचंद्र शर्मा, अज़हर वारसी, राजकुमार शुक्ला, शकील अहमद, मनोज पासी, इमरान राशिद, संजय कृष्ण श्रीवास्तव, तालिब अहमद सहित आदि शामिल रहें।

अन्य समाचार

12वीं फेल