मुख्यपृष्ठनए समाचारटारगेट...३२ कार, ३२ धमाके!

टारगेट…३२ कार, ३२ धमाके!

-बाबरी विध्वंस का बदला लेना चाहता था `डॉक्टर डेथ’ गैंग

-कश्मीर से दिल्ली तक देश को दहलाने की थी प्लानिंग

-डॉ. मुजम्मिल की काली डायरी ने खोले कई गहरे राज

सामना संवददाता / नई दिल्ली

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम विस्फोट की जांच में गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी ६ दिसंबर को कश्मीर से लेकर दिल्ली तक हमले करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने ३२ कारों का इंतजाम भी किया था। इनमें विस्फोटक भरकर ३२ जगहों पर विस्फोट कराने की योजना थी। इन कारों में ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर, इकोस्पोर्ट और आई२० जैसी कारें शामिल थीं। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अब तक चार कारें जब्त की हैं।
सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर ३७ स्थित रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को फरीदाबाद पुलिस की सहायता से सोमवार देर रात हिरासत में लिया गया। उन्होंने कथित तौर पर हुंडई आई२० की बिक्री में मदद की थी। इसके अलावा डॉ. मुजम्मिल की काली डायरी से कई राज खुले हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि फरीदाबाद स्थित अंतर्राज्यीय जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकी मॉड्यूल से कथित संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों से पूछताछ तथा उनके परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से बातचीत के आधार पर इस षड्यंत्र के विवरण के बारे में पता चला। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के डॉ. उमर नबी (२८) के कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पैâले आतंकवादी नेटवर्क का प्रमुख सदस्य होने की बात सामने आई है। वह १० नवंबर को लाल किला के पास हुए विस्फोट में मारा गया, जिसमें १३ लोगों की जान चली गई।
धमाकों के लिए चुनी थीं पुरानी गाड़ियां
आतंकियों ने धमाके के लिए पुरानी कारों को चुना था। खासकर ऐसी गाड़ियां जो कई बार खरीदी-बेची जा चुकी हों। इसके पीछे उनका मकसद ये था कि पुलिस के लिए इन गाड़ियों का पता लगाना आसान नहीं होता। इस आतंकी साजिश में इस्तेमाल की जाने वाली चौथी गाड़ी मारुति सुजुकी ब्रेजा HR87 U-9988 हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर के परिसर में मिली। इससे पहले बुधवार देर रात हरियाणा के फरीदाबाद में इकोस्पोर्ट DL10 CK-0458 भी लावारिस हालत में मिली थी।

अन्य समाचार

12वीं फेल