सामना संवाददाता / मैहर
मैहर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कीर्तिमान का 44वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शनिवार शाम 15 नवंबर को संगीत समारोह स्थल पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. कैलाश जैन के अनुसार, इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवि अपनी प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस कवि सम्मेलन में विनीत चौहान (अलवर राजस्थान) अजात शत्रु (उदयपुर) नदीम शाद (देव वंद) मणिका दूबे ( सिहोरा) सुरेश अलबेला (कोटा राजस्थान) स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव) हीरामणि वैष्णव (कोरवा) सहित कई अन्य कवि उपस्थित रहेंगे। इस कवि सम्मेलन का संचालन देवास के कवि शशिकांत यादव करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, मैहर की जिला कलेक्टर रानी बाटड, सतना के महापौर अवधेश ताम्रकार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता सोनी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
