मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका ने तोड़ी चुप्पी

दीपिका ने तोड़ी चुप्पी

दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद फिल्मों में ८ घंटे की शिफ्ट की मांग की, जिसके चलते स्पिरिट और कल्कि २८९८ एडी से उनका नाम हटा दिया गया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मातृत्व के बाद काम और निजी जीवन में संतुलन बनाना आसान नहीं होता, चाहे आप कितनी भी योजना क्यों न बना लें। उनके अनुसार नई माताओं को काम पर लौटने पर अधिक सपोर्ट मिलना चाहिए। एक्ट्रेस का कहना है कि आज के समय में लोगों ने ओवरवर्क को सामान्य समझ लिया है, जबकि शरीर और दिमाग के लिए आठ घंटे की कार्य अवधि ही पर्याप्त है।

अन्य समाचार