मुख्यपृष्ठग्लैमरखिलाड़ी की मटरगश्ती

खिलाड़ी की मटरगश्ती

अक्षय कुमार ‘खिलाड़ी’ का एक मजेदार वीडियो एयरपोर्ट से सामने आया है, जिसमें उनका चुलबुला अंदाज साफ दिखाई देता है। वीडियो में वो पैपराजी से हंसते-मुस्कुराते बातचीत करते हैं और मजाक में कहते हैं कि फोटोशूट उनका है, पैपराजी का नहीं। इसके बाद वे वैâमरे के लिए अलग-अलग पोज देते हुए सबको हंसा देते हैं। इसी दौरान वे मजे में एक शख्स के बाल भी पकड़ लेते हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल के सेट जैसा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। डायरेक्टर-कोरियोग्राफर अहमद खान उन्हें एक स्टेप सिखा रहे हैं, जिसे अक्षय हाथ में बांसुरी लेकर बड़ी आसानी से कर दिखाते हैं।

अन्य समाचार