मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : चोट का भी प्रदर्शन

आउट ऑफ पवेलियन : चोट का भी प्रदर्शन

अमिताभ श्रीवास्तव

यह हद नहीं तो क्या है, अपनी चोट का भी प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरने की यह अजीब सी फितरत है। यह सच है कि वो दुनिया की सबसे सेक्सी फाइटर है, मगर इसका मतलब यह तो नहीं कि अभ्यास के दौरान लगी अपनी चोटों का प्रदर्शन वो कुछ इस तरह करे जैसे मॉडलिंग कर रही हो। यह एक नए तरीके से चर्चा में बने रहने का शगल है। जो हो, पर लोग भी यही चाहते हैं और वो जब ओनली पैंâस जैसी साइट पर हो तो ऐसा करना जरूरी भी है। दरअसल, एमएमए स्टार पोलियाना वियाना ने कुश्ती प्रशिक्षण लेने के बाद अपनी चोट से ढंकी बम को दिखाया है। ३३ वर्षीय वियाना यूएफसी में महिला स्ट्रॉवेट डिविजन में खेलती है। इस ब्राजीलियाई फाइटर के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। शायद इसी वजह से उसने कुछ इस तरह से पोज दिए हैं, जो लोगों को आकर्षित करे। वियाना ने एक स्विमिंग पूल पर एक छोटी तेंदुए-प्रिंट वाली बिकनी पहनी है। उन्होंने अपने पोस्ट के वैâप्शन में लिखा, ‘कुश्ती अभ्यास के बाद।’ उसकी पीठ और पुट्ठे पर चोट के निशान थे जो उसके टैटुओं के साथ मिक्सअप हो रहे थे, पर स्पष्ट दिख रहे थे। पोस्ट में उसने कहा, ‘चोटें कुश्ती प्रशिक्षण और टेकडाउन डिफेंस से हैं। एक प्रशंसक ने कहा, ‘जब संदेह होता है तो इसे साफ करना हमेशा सबसे अच्छा होता है।’ एक दूसरे ने कहा, ‘एक योद्धा के घाव।’ वियाना, मूलरूप से साओ गेराल्डो डो अरागुआया से, २०१३ से यूएफसी में सक्रिय है। वह ब्राजील के जिउ जित्सु में एक ब्लैक बेल्ट है और उसके पास १३ जीत, नॉकआउट द्वारा पांच और २१ झगड़े में आठ हार का यूएफसी रिकॉर्ड है।

घुड़सवारी में तुड़वा डाले पैर
यूं तो वो एक पोर्न स्टार है, मगर स्कॉटलैंड में बहुत लोकप्रिय है। वहां के लोग उसे बड़ी इज्जत देते हैं, उसकी झलक पाना चाहते हैं। अब चूंकि वो इतनी पसंदीदा है तो उसकी एक खबर ने लोगों को चिंतित कर दिया है। घुड़सवारी में उसने अपने पैर तुड़वा लिए हैं। जी हां, लाना वोल्फ हॉर्स स्टेबल में हुए एक गंभीर हादसे में घायल हो गई हैं, जिसमें उनके पैर में चार जगह प्रैâक्चर हो गया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में एक्स-रे और अस्पताल में इलाज के दृश्य शामिल हैं। डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है और प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। २९ वर्षीय लाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को बताया कि उनका पैर चार जगह से टूट गया है। हादसा एक घुड़सवारी संबंधी घटना के दौरान हुआ, जिसकी तस्वीरें उसने स्वयं साझा कीं। लाना द्वारा पोस्ट की गई शुरुआती तस्वीरों में वह एक स्टेबल के फर्श पर घोड़े की चादर से ढंकी दिखाई दे रही थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘घोड़ा खरीदने वाले व्लॉग में थोड़ी ज्यादा ही ड्रामा हो गया… पैर ४ जगह से टूट गया है।’ इसके बाद उन्होंने अपने पैर के एक्स-रे की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें साफ दिख रहा था कि पिंडली की दोनों हड्डियां दो-दो स्थानों से टूट चुकी हैं। यह दुर्घटना उनकी टांग के निचले हिस्से में कुल चार प्रैâक्चर होने का संकेत देती है।

अन्य समाचार