मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली के बाद श्रीनगर में ब्लास्ट ... देश की सुरक्षा रामभरोसे! ...खड़गे...

दिल्ली के बाद श्रीनगर में ब्लास्ट … देश की सुरक्षा रामभरोसे! …खड़गे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
दिल्ली ब्लास्ट और शुक्रवार रात नौगाम में विस्फोट ने पूरे देश को दहला दिया। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने `एक्स’ पर कहा, यह जानकर अत्यंत दुःख और निराशा हुई कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम में एक पुलिस स्टेशन पर हुए विस्फोट में ९ बहुमूल्य जानें चली गईं और २४ लोग घायल हो गए। इसके साथ देश की सुरक्षा और आतंक के खतरे को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक की मांग की है।
खड़गे ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए आगे कहा, ‘ये घटनाक्रम दिल्ली में लाल किले के पास हुए कायराना कार बम विस्फोट के कुछ ही दिनों बाद सामने आए हैं और केंद्र सरकार के लिए खुफिया तंत्र और आतंकवाद-रोधी तंत्र को मजबूत करने की चेतावनी है। वह जवाबदेही से नहीं भाग सकती।’ खडगे ने आगे कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आतंकवाद के अभिशाप के विरुद्ध राष्ट्र के साथ एकजुट है। हाल ही में लाल किले पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर, आतंकवाद के बढ़ते खतरे पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की तत्काल आवश्यकता है, जिसे बाहरी ताकतों से लगातार समर्थन और समर्थन मिल रहा है।’ साथ ही कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। खड़गे ने घायलों के जल्द इलाज और पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की है।

`देश को सुरक्षा देने में विफल हो रही सरकार’
वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अभी देश पहलगाम की पीड़ा से उभरा भी नहीं था कि पहले दिल्ली और फिर कल देर रात श्रीनगर पुलिस स्टेशन में हुए धमाकों ने एक बार फिर पूरे देश में डर का माहौल बना दिया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि ‘कथित सुरक्षित भारत’ का नारा देने वाली सरकार अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी देश की सुरक्षा में बुरी तरह विफल हो रही है।’ उन्होंने पूछा कि देश के गृह मंत्री जी क्या कर रहे हैं?

`विस्फोट दुर्घटनावश हादसा था, साजिश नहीं’
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने नौगाम थाने में हुए धमाके को एक दुर्घटना बताया। उन्होंने प्रेस कॉन्प्रâेंस में कहा कि थाने में हुआ विस्फोट कोई आतंकी साजिश या हमला नहीं, सिर्फ एक हादसा था, जो एफएसएल टीम द्वारा सैंपल लेने के दौरान हुआ। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक की सैंपलिंग की प्रक्रिया दो दिन से चल रही थी और इसी दौरान रात करीब ११:२० बजे यह घटना हुई।

अन्य समाचार