राजेश सरकार / प्रयागराज
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में एक सुनसान बगीचे में दफन मिली युवती के शव की शिनाख्त जीजीआईसी में पढ़ने वाली छात्रा साक्षी यादव के रूप में रविवार को पुलिस ने की है। छात्रा साक्षी के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद और भी बहुत कुछ उजागर हो सकता है। ध्यान दिला दें कि गंगानगर के थरवई थाना अंतर्गत लखरावां गांव में शनिवार सुबह एक सुनसान बगीचे में मिट्टी में दफन की गई महिला का शव ग्रामीणों ने देखा था। महिला के सिर का पिछला हिस्सा और एक हाथ बाहर निकल आया था। आवारा कुत्ते मिट्टी को पंजों से खोद रहे थे। ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई थी। सूचना मिलने पर इलाकाई फोर्स के साथ एसीपी मौके पर पहुंचे थे। महिला के शव को खोदकर निकाला गया तो पता चला कि शव महिला की नहीं 17 साल की युवती की है। उसके दोनों हाथ दुपट्टे से बंधे थे। युवती टी-शर्ट और लैगी पहनी थी। उसका स्पोर्ट्स शूज थोड़ी दूर पर पाया गया। स्पोर्ट्स शूज के आगे कुछ दूरी पर झाड़ियां में युवती का स्कूल बैग भी पड़ा मिला था। बैग में उसका आधार कार्ड, सिंदूर की एक छोटी सी डिबिया तथा अन्य स्कूली वस्तुएं बरामद हुई थी। बैग में मिले आधार कार्ड के जरिए युवती की पहचान हुई थी। उसके शरीर में चोट के निशान भी मौजूद थे। मौके पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत भी जांच के लिए पहुंचे थे। पुलिस की गहन पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि युवती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा प्रयागराज की 11वीं की छात्रा थी। वह मूल रूप से सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव की रहने वाली थी। वह शहर के कैंट इलाके में अपने फूफा श्यामलाल यादव के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी। परिवार वालों ने बताया कि घटना से पांच दिन पहले वह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई। परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक जुटाई गई जानकारी के अनुसार, गंगानगर के सोरांव थानांतर्गत बनकट गांव के ज्ञानेंद्र कुमार यादव की पुत्री साक्षी (17) अपने फूफा श्यामलाल यादव के घर कैंट प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करती थी। वह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा में 11वीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह 10 नवंबर को भी बैग लेकर स्कूल के निकली थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई। छात्रा के फूफा श्यामलाल ने बहुत खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला फिर उसके पैतृक घर सोरांव में भी पता लगवाया गया, लेकिन साक्षी का वहां से भी कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
साक्षी का शव शनिवार को थरवई थाना क्षेत्र के लखरावां गांव के बाहर सूनसान बगीचे में पाया गया। शव को जमीन के अंदर दबा दिया गया था। सुबह उधर से गुजर रहे कुछ बच्चों ने कुत्तों को मट्टी खोदते हुए देखा उसके बाद जमीन के अंदर से एक हाथ निकला। यह देख बच्चे डर गए। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खोदवाकर बाहर निकलवाया। युवती के शरीर पर लैगिंग और टीशर्ट थी। उसके दोनों पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। घटनास्थल से कुछ दूर पर स्पोर्ट शूज भी मिला। पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से छानबीन शुरू की तो घटना स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर युवती का स्कूल बैग भी पड़ा मिला था। जिसमें कॉपी-किताब और पेन के अलावा छात्रा का आधार कार्ड मिला, शीशा और सिंदूर की डिबिया मिली। सोशल मीडिया पर शव मिलने की सूचना पर थाने पहुंचे छात्रा के फूफा श्यामलाल यादव ने शव की पहचान की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
