मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : नेपो बेबी का दुख

आउट ऑफ पवेलियन : नेपो बेबी का दुख

अमिताभ श्रीवास्तव

नेपो किड की अपनी समस्या होती है। यह इसलिए भी क्योंकि नेपो किड्स को लेकर लोगों में भ्रांतियां भी हैं। जो एक तरह से सही भी है क्योंकि उन्हें सबकुछ आसानी से मिल जाता है। अब देखिए न मिस इंग्लैंड फाइनलिस्ट का दुख भी यही है कि उसे नेपो बेबी माना जाता है जबकि वो अपने बूते पर फेमस होकर दुनिया को दिखाना चाहती है। उसने खुलासा किया है कि वैâसे वह अपनी प्रतिभा के साथ ताज लेने की योजना बना रही है। नेपो बेबी यह साबित करना चाहती है कि वह अपनी मां से अधिक फेमस है। २४ वर्षीय ऑफ्टन एक प्रसिद्ध टीवी स्टार माता पिता की संतान है। उसकी मां एक गायक, नर्तकी और अभिनेत्री है उसके पिता टीवी स्टार हैं। लोग जब उसे नेपो बेबी कह कर ताना कसते हैं तो उसे बुरा लगता है। वो यह स्वीकार तो करती है कि वह एक ‘नेपो बेबी’ है मगर वह खुद साबित कर दिखाना चाहती है कि उसमें भी कोई बात है, अकेले मां-बाप की वजह से वो यहां नहीं है। ऑफ्टन एक तरह से नेपोकिड्स की परिभाषा बदलने के लिए भी मेहनत कर रही है। वो दिन -रात जुटी है और यदि मिस इंग्लैंड का ताज वो जीतती है तो वह अपने दम पर जीतेगी क्योंकि यहां वो अपने माता-पिता का नाम लेकर नहीं बल्कि खुद के पैरों पर खड़ा होकर दिखाना चाह रही है।

बदनाम सनसनी
अब पायलट बन गईं
दुनिया ने फुटबॉल के उस मैदान पर जब उसे देखा था तो आंखें फटी रह गईं थी क्योंकि वो बिकनी में दौड़ पड़ी थी। दर्शकों का मैदान में घुसना और वह भी नग्नवस्था में यह एक चलन सा बन गया है, इसीलिए इस पर पाबंदी के भी पुरजोर उपाय किए गए हैं। इसके बावजूद उसने अर्धनग्न अवस्था में दौड़ लगाकर सनसनी मचाई थी। और बदनामी भी खूब झेली। जी हां, बात कर रहे हैं अमेरिकी मॉडल किन्से वोलांस्की की जो २०१९ चैंपियंस लीग फाइनल में अपनी हरकतों के लिए वायरल हो गईं थी। वोलांस्की एक वैश्विक सनसनी बन गई जब वह वांडा मेट्रोपोलिटानो में मैदान पर ब्रा पेंटी में दौड़ पड़ी थी, दरअसल स्पर्स पर लिवरपूल की २-० की जीत की खुशी और अपने प्रेमी के एक प्रोडक्ट प्रचार के लिए वह करीब ६३,००० से अधिक दर्शक, २२ खिलाड़ियों और २ कोचों के साथ लाखो लोगों के बीच दौड़ पड़ी थी। उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा फिर कुछ घंटे उसने जेल में बिताए थे। उस पर लांछन भी खूब लगे, बदनाम भी हुई मगर इस बोल्ड स्टंट का वांछित प्रभाव भी पड़ा। उसके ३,००,००० इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से बढ़कर दो मिलियन से अधिक हो गए। बहरहाल, २९ वर्षीय इस मॉडल ने अपनी छवि सुधारने के लिए पायलट बनने की राह चुनी। उसने हवाई जहाज उड़ाना सीखा और अब उसे लायसेंस भी मिल गया है। लायसेंस मिलते ही उसने अपने फॉलोअर्स के साथ-साथ दुनिया को भी बताया कि वह स्टंटबाज नहीं है बल्कि मेहनती और कुछ कर दिखाने की ललक रखती है।

अन्य समाचार