मुख्यपृष्ठखेल१५ साल बाद साउथ अफ्रीका की जीत

१५ साल बाद साउथ अफ्रीका की जीत

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सिर्फ तीन दिन में खत्म हो गया। टेंबा बवुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने भारत को ३० रन से हराकर १५ साल बाद भारत में टेस्ट जीत दर्ज की और सीरीज में १-० की बढ़त बनाई। पूरा मैच स्पिनरों के दबदबे में रहा। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में १५९ रन बनाए, जिसमें एडन मार्करम ने ३१ रन ठोके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने भारत की ओर से ५ विकेट लिए। भारत ने १८९ रन बनाकर ३० रन की बढ़त बनाई, केएल राहुल ने ३९ रन बनाए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका १५३ रन पर ढेर हुई, टेंबा बवुमा ने ५५ रन बनाए और जडेजा ने ४ विकेट लिए। भारत को १२४ रन का लक्ष्य मिला, लेकिन रैंक टर्नर वाली पिच पर टीम जवाब नहीं दे पाई। वाशिंगटन सुंदर ने ३१ रन बनाए। साउथ अफ्रीकी स्पिनरों ने फिर खेल पर कब्जा जमाया।

अन्य समाचार