कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में पिच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केल ने माना कि टीम इस बात से हैरान थी कि मैच के दूसरे दिन पिच इतनी जल्दी ‘खुरदरी’ हो गई। उन्होंने कहा कि शुरू में विकेट अच्छा लग रहा था, लेकिन इतनी जल्दी खराब होने की उम्मीद नहीं थी। साउथ अप्रâीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने भी पिच पर बयान दिया और कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच २०१५ के उनके पिछले दौरे की मुश्किल पिचों की तुलना में बेहतर है। उन्होंने बताया कि गेंद कुछ हद तक टर्न ले रही थी, लेकिन हर गेंद पर नहीं। हार्मर ने यह भी कहा कि भारत टेस्ट जीतना चाहता है और अपने अनुकूल विकेटों पर खेलना पसंद करता है, इसलिए उनकी टीम को भारत को उनकी ही परिस्थितियों में मात देने की रणनीति बनानी होगी।
