मुख्यपृष्ठसमाचारमनोरंजक खेलों में खोए रहे बच्चे...लकी ड्रॉ में जीते टेलीविजन

मनोरंजक खेलों में खोए रहे बच्चे…लकी ड्रॉ में जीते टेलीविजन

राजेश सरकार / प्रयागराज

सेमस्टार ग्लोबल स्कूल में शिक्षकों ने बड़े उत्साह से कई तरह के मनोरंजक खेलों का पंडाल लगाया, जिसमें बच्चों ने भाग लेकर भरपूर मनोरंजन किया। खूब बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित बाल मेले में ’लकी ड्रॉ’ रखा गया था। इसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार में बच्चों ने क्रमशः फ्रिज, टेलीविजन तथा वाशिंग मशीन जीते। इसके अतिरिक्त 18 और पुरस्कार तथा 20 सांत्वना पुरस्कार छात्रों ने ड्रॉ में जीते। मेले के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसोसिएट डायरेक्टर सिंथिया डी क्रूज एवं प्रधानाचार्या मनीषा जायसवाल ने बच्चों को अच्छे जीवन की शुभकामनाएं दी।

अन्य समाचार