एजेंसी / नई दिल्ली
नेपाल में जेन जी ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सरकार को उखाड़ फेंका। उसके बाद, जेन जी प्रâांस में भी सड़कों पर उतरी। इससे पहले, बांग्लादेश में भी युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और शेख हसीना की सरकार को उखाड़ फेंका। अब नेपाल और प्रâांस के बाद जेन जी मैक्सिको में भी सड़कों पर उतर आई। जेन जी ने मैक्सिको में बढ़ते अपराध, बढ़ते भ्रष्टाचार और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
बता दें कि मैक्सिको सिटी की गलियों में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी उमड़ पड़े। उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जेन जी के इस विरोध प्रदर्शन को अन्य उम्र के लोगों का भी खूब समर्थन मिला। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन चीन समर्थक राष्ट्रपति के खिलाफ हुआ। युवा प्रदर्शनकारी पुलिसवालों से भी उलझ पड़े, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और डंडों से पुलिस पर हमला बोला। मैक्सिको सिटी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वैजेक ने बताया कि करीब १२० लोग घायल हुए हैं, जिसमें १०० पुलिस वाले हैं। इस मामले में २० लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शन कर रहे एक २९ वर्षीय बिजनेसमैन ने कहा कि हमें और ज्यादा सुरक्षा चाहिए। एक ४३ साल की महिला फिजिशियन भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं।
