मुख्यपृष्ठनए समाचाररोहिणी को चप्पल किसने मारी? ... लालू की लाडली की विस्फोटक पोस्ट

रोहिणी को चप्पल किसने मारी? … लालू की लाडली की विस्फोटक पोस्ट

बिहार चुनाव परिणाम के बाद जितनी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की हार की चर्चा नहीं हो रही है, उससे ज्यादा लालू परिवार में कलह की चर्चा सुर्खियों में है। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को अपनी एक किडनी देकर यश बंटोरने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव परिणाम के दूसरे दिन से ही एक के बाद एक आरोप लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गंदी गालियां देने और मारने के लिए चप्पल उठाने जैसे आरोप लगा रही हैं और राजनीति के साथ-साथ लालू परिवार से भी नाता तोड़ने का एलान कर दिया है। कुल मिलाकर चुनावी हार से पहले ही लालू परिवार सदमे में था। इस समय सार्वजनिक रूप से पारिवारिक कलह जले में नमक का काम कर रहा है। वहीं लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बहन के अपमान का बदला लेने की बात की। ऐसा नहीं है कि लालू परिवार के कलह की चर्चा पहली बार सार्वजनिक रूप से हो रही हो। सबसे पहले लालू परिवार की आपसी कलह बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या राय के बीच अनबन को लेकर हुई थी।
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान ही उनकी बहन रोहिणी आचार्य का एक ट्वीट सुर्खियों में आया और उसमें संजय यादव को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन बाद में उन्होंने चुप्पी साध ली और मतदान के दिन तेजस्वी यादव और लालू यादव के साथ मतदान केंद्र पर दिखी थीं। चुनाव में पराजय के बाद रोहिणी आचार्य फिर से मुखर हो गई हैं और एक के बाद एक आरोप लगा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला और एक मां को जलील किया गया है। उन्हें गंदी गालियां तक दी गईं। उन्होंने मारने के लिए चप्पल तक उठाई गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया। उन्हें बेइज्जती झेलनी पड़ी। उनसे उनका मायका छीनकर उन्हें आनाथ बना दिया गया। हालांकि, रोहिणी आचार्य के आरोप पर लालू परिवार चुप्पी साध रखी है।
`मेरा कोई परिवार नहीं’
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने फूट-फूटकर रोते हुए कहा, ‘मेरा कोई परिवार नहीं है। संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए, `उन लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। उन लोगों को हार की जिम्मेदारी नहीं लेनी है। चाणक्य जो बनेगा, वह जवाब देगा। रोहिणी ने दावा किया कि उन्हें चप्पल से पीटा गया, गालियां दी गईं और घर से निकाल दिया गया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव और रमीज पर हार की जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया।

अन्य समाचार