मुख्यपृष्ठनए समाचार‘वोट चोरी’ के मुद्दे से ध्यान भटका रही है भाजपा! ... कांग्रेस...

‘वोट चोरी’ के मुद्दे से ध्यान भटका रही है भाजपा! … कांग्रेस का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी का मुद्दा उठाते ही भाजपा इस महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। ऐसे शब्दों में मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
जीनत शबरीन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और पशुप्रेमी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी पार्क परिसर में आवारा कुत्तों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर तीव्र विरोध व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जैसे दादर में कबूतर खाने के मुद्दे पर वैकल्पिक व्यवस्था खोजी गई, वैसे ही आवारा कुत्तों के लिए भी सरकार को उचित विकल्प उपलब्ध कराना आवश्यक है। ये जानवर भी इस शहर का हिस्सा हैं। इन्हें भी जीने का अधिकार है। अदालत के आदेश के बाद मुंबई में आवारा कुत्तों पर अत्यंत जल्दबाजी में और अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में कल शिवाजी पार्क परिसर में मुंबई यूथ कांग्रेस और पशुप्रेमी संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया।
भटकते कुत्तों को हटाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का आधार लेकर मुंबई में कार्रवाई शुरू की गई है; लेकिन यह आदेश अत्यंत व्यापक है और इसकी प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उचित तंत्र, शेल्टर, चिकित्सा सुविधाएं स्थापित किए जाने चाहिए। किंतु वैकल्पिक व्यवस्था खड़ी किए बिना की जा रही कार्रवाई अमानवीय, अव्यावहारिक और अन्यायकारक है।
पशुओं के साथ
क्रूरता उचित नहीं
इस दौरान जीनत शबरीन ने कहा कि आवारा पशु अपने लिए आवाज नहीं उठा सकते। उनके साथ क्रूरता करना उचित नहीं है। जिम्मेदार नागरिकों के रूप में मानवता, करुणा और न्याय के मूल्यों की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

अन्य समाचार