सामना संवाददाता / मुंबई
प्रति वर्ष की भांति इस बार भी ईच्छापूर्ति हनुमान मित्र मंडल की तरफ से श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन 15 नवंबर से 16 नवंबर को ईच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, विक्रोली-पूर्व, टैगोर नगर नं. 3 में आयोजित किया गया था, साथ ही भंडारा का भी आयोजन किया गया था, जिसमें अधिकाधिक संख्या में भक्तों ने प्रसाद का लाभ लिया। मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला, ज्ञानेंद्र शुक्ला व मंडिर के पुजारी सुरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार पांडेय, संतोष गुप्ता, कुशल शुक्ला, शनि सिंह, अनिल तिवारी, पं. लक्ष्मीशंकर पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह, विवेक उपाध्याय आदि भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा।
