मुख्यपृष्ठसमाचारवसई-पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला पुराना पुल तोड़ने से औद्योगिक क्षेत्र...

वसई-पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला पुराना पुल तोड़ने से औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले नागरिक परेशान

राधेश्याम सिंह / वसई

वसई-पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला पुराना पुल अब ध्वस्त कर दिया गया है। वसई-पूर्व हिस्से में पेट्रोल पंप, श्मशान, औद्योगिक क्षेत्र में जाने के लिए रोड था। लेकिन जब नया पुल बनाया गया, तब पुराने ब्रिज से जो पेट्रोल पंप के बगल से रोड जाता था, उसको तोड़ दिया गया है। इन क्षेत्रों में जाने के लिए रोड नहीं बनाया गया है। वसई-पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में जाने के लिए एक मात्र 20 फिट का रोड है और कई साल पुराना नाले पर बना ब्रिज है, जिसकी वजह ब्रिज छोटा होने से उस रोड पर हर समय ट्रैफिक लगा रहता है। उस रास्ते से बड़े-बड़े कंटेनर आते-जाते हैं। इस क्षेत्र में हजारों की संख्या में औद्योगिक कारखाने हैं, ट्रैफिक की वजह से औद्योगिक एस्टेट में आने-जाने वाले लाखों नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा बनाए जा रहे इस पुल को लेकर महानगरपालिका अलग है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पालघर जिला सचिव राजाराम बाबर 2017 से उक्त पुराने पुल का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। पहले इस पुल का निर्माण मनपा द्वारा किया जाना था, लेकिन अब यह पुल रेलवे द्वारा बनाया जा रहा है। फिलहाल, रेलवे मनपा सीमा के अंतर्गत पुल का निर्माण कर रहा है। शिवसेना पालघर जिला सचिव राजाराम बाबर ने रेलवे को लिखे पत्र में कहा है कि पुल को वसई-विरार मनपा द्वारा पुराने पुल पर रेल निगम लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। पुराने पुल से पहले वसई-पूर्व में इंडियन ऑयल, इंडस्ट्रियल एस्टेट क्षेत्र, पेट्रोल पंप, नवघर-पूर्व, श्मशान घाट के लिए सड़क जाता था। लेकिन पुराने पुल को तोड़ने के बाद जिस पुल का निर्माण कर रहे हैं, उस पुल की वजह से वसई-पूर्व की तरफ औद्योगिक क्षेत्र में जाने का रास्ता नहीं छोड़ा है। 50 साल आगे भविष्य में बढ़ती हुई जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए ब्रिज को बनाया जाना चाहिए। ब्रिज को तोड़कर रोड बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से होने वाले ट्रैफिक जाम न हो इस तरह की मांग किया है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में कहा कि जो पुराना पुल पहले था वह सात मीटर चौड़ा था और अब इसे 11 मीटर चौड़ा रोड बना दिया है। फिलहाल, किसी न किसी कारण एक तरफ जहां वसई-पूर्व के औद्योगिक कारखाने अलग-अलग कारणों से पलायन कर रहे है, जिसके कारण हजारों मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं।

अन्य समाचार