करीना कपूर खान ने हाल ही में नेपोटिज्म पर अपनी राय रखते हुए कहा कि फिल्मी परिवार से होने का फायदा सिर्फ शुरुआत तक ही सीमित रहता है। उनके अनुसार, स्टार किड होने से पहली फिल्म मिल सकती है, लेकिन करियर को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत, प्रतिभा और सबसे जरूरी दर्शकों का प्यार है। उन्होंने साफ कहा कि लंबा करियर उपनाम से नहीं, बल्कि ऑडियंस की स्वीकार्यता से बनता है। एक्ट्रेस से पहले फराह खान भी इस मुद्दे पर बोल चुकी हैं। उन्होंने सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में कहा था कि वे उन लोगों की नाराजगी समझ सकती हैं जो बाहर से मुंबई आते हैं और काम के लिए संघर्ष करते हैं। फराह के मुताबिक आम लोगों का स्ट्रगल स्टार किड्स की तुलना में कहीं ज्यादा कठिन है, इसलिए उनकी शिकायतें जायज हैं।
