मुख्यपृष्ठग्लैमरसीने से हटाया बोझ

सीने से हटाया बोझ

शर्लिन चोपड़ा इन दिनों फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स हटवा दिए हैं। शर्लिन के अनुसार, लंबे समय से शरीर में पीठ, गर्दन, कंधों और सीने में दर्द जैसी तकलीफ की वजह से उन्हें एहसास हुआ कि यह समस्या भारी इम्प्लांट्स के कारण है। कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद उन्होंने सर्जरी करवाने का पैâसला किया। सर्जरी के बाद शेयर किए गए वीडियो में शर्लिन ने बताया कि ‘ये भारी बोझ मेरे सीने से हट चुका है। मेरा एक ब्रेस्ट इम्प्लांट ८२५ ग्राम का था और इसे हटवाकर में काफी अच्छा और हल्का महसूस कर रही हूं’। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि अनावश्यक बोझ ढोने का कोई अर्थ नहीं है और अपने डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद भी किया। शर्लिन ने कहा कि वे बिना किसी अतिरिक्त भार के नई शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं।

अन्य समाचार