एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को ८ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए टीम १३६ रन पर ऑल-आउट हो गई। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया और २८ गेंदों में ४५ रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। मैच के दौरान वैभव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उबैद शाह के बीच रोचक टकराव भी देखने को मिला। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने चौका लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद फील्डर के हाथों में चली गई। इसके बाद उबैद ने वैभव को चिढ़ाया, तो वैभव ने भी जवाब देते हुए कहा, ‘बॉल डाल न’ और अगली गेंद पर उसी दिशा में शानदार चौका जड़ दिया। इस पारी ने वैभव की जोश और आत्मविश्वास को दिखाया, भले ही टीम का कुल स्कोर सीमित रहा।
