चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल २०२६ के लिए एमएस धोनी समेत १७ खिलाड़ियों को रिटेन कर दिया है, जिससे उनके खेलने की पुष्टि हो गई है। इस बीच धोनी को एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां बेज रंग की आधी बाजू की टी-शर्ट और काले धूप के चश्मे में उनका लुक बिल्कुल फिल्मी सितारों जैसा लग रहा था। उन्होंने वैâमरे की ओर हाथ हिलाकर पैंâस का अभिवादन भी किया। वहीं, सीएसके ने ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को टीम में शामिल कर सभी को चौंका दिया। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान चले गए हैं। माना जा रहा है कि सैमसन विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी कर सकते हैं। सीएसके संजू को अपने भविष्य के कप्तान के रूप में भी देख रही है।
