सामना संवाददाता / मुंबई
कांदिवली में अखंड राजपूताना सेवासंघ का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें राजपूत समाज की एकता और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर राजपूत समाज के कई दिग्गज नामचीन व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय संरक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर. पी. सिंह दुर्गवंश, पूर्व नगरसेवक सागर सिंह, राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रोफेसर रवि प्रकाश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संध्या का मुख्य आकर्षण संगीतमय भजन संध्या रही, जिसमें प्रसिद्ध गायक सुरेश शुक्ला के प्रस्तुत गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। वहीं संस्था ने कई अन्य राजपूतों को राष्ट्रीय संयोजक जनार्दन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनवल सिंह, महाराष्ट्र अध्यक्ष रामविलास सिंह, मुंबई अध्यक्ष मनीष सिंह, उत्तर पश्चिम जिला महासचिव रोशन सिंह, उत्तर पश्चिम युवा जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, उत्तर मुंबई युवा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह को सेवासंघ की जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजक एडवोकेट अखिलेश प्रताप सिंह और नरसिंह. एन. सिंह ,विनोद सिंह, ने कहा कि दीपावली तो एक बहाना है, अपनों को अपनों से मिलाना है। राष्ट्रीय संरक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में संघ के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संघ को देशभर में पैâलाने का सुझाव दिया जिससे सेवाएं समाज के हर क्षेत्र तक पहुंचाई जा सकें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आरपी सिंह दुर्गवंश ने उनके सुझाव को निर्देश के रूप में लेते हुए कहा कि वर्तमान में संघ १२ राज्यों में कार्यरत है जिसको अगस्त में प्रस्तावित राजपुताना बिजनेस सम्मिट २०२६ में १९ राज्यों तक का लक्ष्य रखा गया है। ठाकुर अशोक कुमार सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव में संघ के द्वारा किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया और संघ की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया।
