सामना संवाददाता / मुंबई
मनपा ने राजस्व बढ़ाने के लिए उपयोग में न आने वाली जमीनों को लीज पर देने का निर्णय लिया है। वरली के अस्फाल्ट प्लांट की जमीन को नीलामी के माध्यम से लीज पर देने के बाद अब वरली में ही मनपा के खेल भवन के लिए आरक्षित जमीन भी लीज पर दी जाने वाली है। इसी मुद्दे पर शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जहां भूखंड दिखे उसे हड़प लो, यही महायुति की नीति है!
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भूखंड हड़पने का ताजा उदाहरण वरली में दिखाई दिया। वरलीकरों के लिए खेल भवन बनाने के लिए जो जमीन आरक्षित थी, उसे अब बेचने के लिए रखा गया है। चुनाव से पहले मनपा को भिखारी बनाना और मुंबई को दिल्ली के आगे झुकाना है। यही इस सरकार की करतूत है। वैसे तो दिखावे के लिए ये लोग आपस में लड़ते हैं, वैâबिनेट का बहिष्कार करते हैं, लेकिन जब भ्रष्टाचार करना हो और उसकी क्लीन चिट देनी हो तो देखिए वैâसे सब एक हो जाते हैं।
