साथ निभाना साथी

इधर-उधर मत जाना साथी ।
मेरा साथ निभाना साथी ।।

आतंकी सब जीत रहे हैं।
उनको मार भगाना साथी।।

प्यारी धरती की सेवा में।
पूरा जोर लगाना साथी।।

लोकतंत्र पर बहस चलाकर।
गुत्थी को सुलझाना साथी।।

आंख खोल कर आगे बढ़ना ।
हमसे हाथ मिलाना साथी।।

मंजिल को उद्देश्य बनाकर।
गीत नया कुछ गाना साथी।।

दिशाहीन होने से बचना।
खुद इतिहास बनाना साथी।।

गति को गति देने से पहले ।
सारा प्रश्न उठाना साथी।।

अपनी हिम्मत अपनी मेहनत ।
अपना मान बढ़ाना साथी ।।

संयम पूर्वक आगे बढ़कर।
परचम को लहराना साथी।।

मानव का सम्मान बढ़ाकर।
मानवता को लाना साथी।।

अन्वेषी 

अन्य समाचार