सामना संवाददाता / मुंबई
महामानव भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दादर चैत्यभूमि और शिवाजी पार्क पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस वर्ष भी डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ सामाजिक सेवाकुंड ट्रस्ट ने मानवता की मिसाल पेश की। हर वर्ष की तरह ट्रस्ट ने इस बार भी बड़ी संख्या में आए फॉलोअर्स को चाय और बिस्किट का नाश्ता वितरित किया।
सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्वजीत भैया गायकवाड़ ने डॉ. आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर एक्सपर्ट एडवाइजर जयश्रीताई गायकवाड़, जनरल सेक्रेटरी अभिजीत गायकवाड़, ट्रस्टी चित्रताई गायकवाड़, ट्रस्टी संजय कार्णिक, नंदकुमार शहाड़े समेत सेवाकुंड ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित रहे।
बोधगया से पधारे भंतेजी ने बुद्ध वंदना करते हुए कार्यक्रम को शांतिमय वातावरण प्रदान किया और गायकवाड़ परिवार को आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए स्वयंसेवकों की मेहनत से यह सेवा कार्यक्रम सफल हो सका।
सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित सेवाकुंड ट्रस्ट वर्षभर विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन करता है और आंबेडकर विचारों पर आधारित मानवता व समानता की भावना को आगे बढ़ाता रहता है।
