भारत और न्यूजीलैंड के बीच ३ मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जहां ११ जनवरी शुरू होनेवाला है, वहीं वडोदरा में होनेवाले सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भारत पहुंचे पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें विराट स्पेशल लुक में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों भारत पहुंचे विराट को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो एक खास स्वेटर पहने नजर आए। पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करनेवाले विराट कोहली एयरपोर्ट पर ब्ल्यू जींस, ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक स्वेटर पहने नजर आए। दरअसल, विराट ने जो कार्डिगन स्वेटर पहना था उस पर एक दिल बना हुआ था, जिसके नीचे ‘ए’ अक्षर लिखा हुआ था। अब ‘ए’ अक्षर को उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से जोड़ा जा रहा है क्योंकि अनुष्का का नाम भी ‘ए’ अक्षर से शुरू होता है। विराट के इस स्वेटर को देखने के बाद पैंâस का मानना है कि यह विराट कोहली का उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए प्यार है। वहीं कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि अनुष्का शर्मा ने खुद कोहली के लिए यह स्वेटर बुना है। खैर, अब स्वेटर पर लिखा ‘ए’ अक्षर उनकी पत्नी अनुष्का से रिलेट कर रहा है या किसी और से यह तो विराट जाने या फिर अनुष्का, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि शानदार फॉर्म में चल रहे विराट का बल्ला इस सीरीज में कितनी आग उगलता है।
