मुख्यपृष्ठखेलतिलक वर्मा की बढ़ी मुुसीबत

तिलक वर्मा की बढ़ी मुुसीबत

टीम इंडिया के स्टार बैटर तिलक वर्मा की अचानक हुई सर्जरी ने टीम के लिए चिंता बढ़ा दी है। विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तिलक को बंगाल के खिलाफ मैच में टेस्टिकुलर पेन हुआ, जिसे देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। स्वैâन में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई और उनकी सर्जरी करानी पड़ी। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन अब सवाल यह है कि तिलक मैदान पर कब वापसी करेंगे। टीम इंडिया को इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी२० सीरीज खेलनी है और उसके बाद ७ फरवरी से टी२० वर्ल्ड कप में उतरना है। तिलक वर्मा इन दोनों टूर्नामेंट्स में टीम का अहम हिस्सा और प्लेइंग इलेवन का मजबूत स्तंभ हैं। हालांकि, फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अनुमान है कि तिलक ३ से ४ हफ्ते तक मैदान से बाहर रह सकते हैं, जिससे टीम इंडिया की रणनीति प्रभावित हो सकती है।

अन्य समाचार