टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई के प्रभादेवी में नया अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत २६.३० करोड़ रुपए है। यह रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी अहूजा टावर्स में स्थित है और इसे अहूजा कंस्ट्रक्शन ने डेवलप किया है। रितिका ने यह घर १२ दिसंबर २०२५ को रजिस्टर कराया। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया २,७६०.४० वर्ग फुट है और इसमें तीन कारों के लिए पार्विंâग की सुविधा भी उपलब्ध है। ट्रांजैक्शन के दौरान उन्हें १.३१ करोड़ रुपए स्टैंप ड्यूटी और ३०,००० रुपए रजिस्ट्रेशन चार्ज चुकाना पड़ा। रितिका ने यह प्रॉपर्टी अजिंक्य डीवाई पाटिल और पूजा अंजिंक्या पाटिल से खरीदी। प्रभादेवी क्षेत्र वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, सेनापति बापट मार्ग और बांद्रा-वर्ली सी लिंक से आसानी से जुड़ा हुआ है, जो इसे शहर के बिजनेस और लाइफस्टाइल हब से जोड़ता है। रितिका पहले कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट में स्पोर्ट्स मैनेजर रह चुकी हैं।
