मुख्यपृष्ठखेलशिखर का फूटा गुस्सा

शिखर का फूटा गुस्सा

भारतीय क्रिकेट के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर एक हिंदू विधवा पर हुए क्रूर हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। धवन ने पीड़िता के लिए न्याय और समर्थन की प्रार्थना भी की। बांग्लादेश में हाल के महीनों में अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर हिंदुओं, पर हमलों की संख्या बढ़ गई है। दिसंबर से अब तक कम से कम छह हिंदू पुरुषों की हत्या हो चुकी है। इन घटनाओं में व्यापारी, दुकानदार और आम नागरिक शामिल हैं, जिन्हें चाकू मारकर, गोली मारकर या जलाकर मारा गया। इसके अलावा, एक हिंदू महिला के साथ दो पुरुषों ने सामूहिक बलात्कार किया, उसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया और बाल काट दिए। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अल्पसंख्यक समुदाय डर के माहौल में जी रहा है। हाल के महीनों में सैकड़ों घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें मंदिरों पर हमले, लूटपाट और यौन उत्पीड़न की घटनाएं शामिल हैं। शिखर धवन ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कहीं भी, किसी के भी खिलाफ ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है।’

अन्य समाचार